रायपुर
आयुष्मान कार्ड में डेंगू के इलाज का खेला
08-Sep-2023 2:40 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 8 सितंबर। डेंगू से पूरे प्रदेश में दर्जनों परिवारों ने अपने मुखिया खोए वहीं स्वास्थ्य अमले ने डेंगू के नाम पर बड़ा खेला कर दिया है। आयुष्मान कार्ड के जरिए इलाज के नाम पर अधिक सैंपल भेजकर कम इलाज करते हुए करोड़ों रुपए डकारे। इस फर्जीवाड़े को लेकर जानकारी के अनुसार कोंडागांव, एमजीपी जिले में एक भी केस नहीं था। लेकिन डेंगू के नाम पर क्लेम किया गया। बिना इलाज के 192 केस का क्लेम किया गया है। रायपुर में 8 मरीज आए थे इनमें से 4 की मौत हुई, लेकिन 327 सैंपल क्लेम किया। रायगढ़ में 25 सैंपल भेजकर 95 का क्लेम किया गया। इस मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग और निजी अस्पताल के बीच बड़ी सांठ-गांठ की खबरें हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे