रायपुर
एलबी संवर्ग के शिक्षक भी होंगे पदोन्नत, सचिवों के साथ बैठक में फैसला
07-Sep-2023 5:34 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 7 सितंबर। वेतन विसंगति पर सहायक शिक्षकों एलबी की बड़ी सफलता मिली है। सचिव स्तर की तीन घंटे चली वार्ता के बाद इस बात का फैसला लिया गया है कि सभी सहायक शिक्षकों का प्रमोशन का लाभ दिया जायेगा। और सभी 9300-4200 के ग्रेड पे में आ जायेंगे। मतलब सहायक शिक्षक जो अपना ग्रेड पे 4200 चाह रहे थे, उन्हें वेतन विसंगति के बजाय प्रमोशन के जरिये 4200 का ग्रेड पे मिलेगा। आज सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल की सचिव स्तर की वार्ता करीब 3 घंटे तक चली। बैठक में प्रमुख सचिव आलोक शुक्ला, सचिव एस भारतीदासन, डीपीआई सुनील जैन और अवर सचिव पुलक भट्टाचार्य मौजूद थे।फेडरेशन के अध्यक्ष मनीष मिश्रा ने कहा कि सचिव स्तर की वार्ता काफी सफल रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे