रायपुर

सब जूनियर सीनियर भारोत्तोलन स्पर्धा रविवार को गोगांव में
07-Sep-2023 5:33 PM
सब जूनियर सीनियर भारोत्तोलन स्पर्धा रविवार को गोगांव में

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 7 सितंबर। रविवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोगांव में रायपुर जिला स्तरीय सब जूनियर (बालक /बालिका) जूनियर एवं सीनियर (पुरुष/महिला) भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर तीनों वर्ग की जिला भारोत्तोलन टीम का गठन किया जाएगा एवं चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय भारोत्तोलन चैम्पियनशिप में भाग लेंगे।

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की मूल प्रति के साथ चयाप्रति लाना अनिवार्य है एवं ऐसे खिलाड़ी जिनका पूर्व में भारतीय भारोत्तोलन संघ द्वारा आईडी कार्ड जारी की गई है उन्हे अपना आईडी कार्ड लाना अनिवार्य है।

10 सितंबर को प्रात: 07:30 बजे बालिका/महिला वर्ग की 40किलोग्राम, 45किलोग्राम एवं 49किलोग्राम का शरीर का वजन लिया जाएगा एवं 9:30 बजे प्रतियोगिता प्रारंभ कर दिया जाएगा।

बाकी समस्त वजन वर्ग का शरीर का वजन प्रात: 10 बजे से 11 बजे तक लिया जाएगा एवं प्रतियोगिता निरंतर जारी रहेगी।

प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु एंट्री शुल्क रु.50/- प्रति खिलाड़ी है यदि कोई खिलाड़ी सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर तीनों वर्ग में भाग लेता है तो उनका एंट्री शुल्क रू.150/- प्रति खिलाड़ी रहेगी।


अन्य पोस्ट