रायपुर

रामनगर स्कूल में अतिथियों ने शिक्षकों का किया सम्मान
06-Sep-2023 7:13 PM
रामनगर स्कूल में अतिथियों ने शिक्षकों का किया सम्मान

रायपुर, 6 सितंबर। रामनगर  कबीर चौक स्थित शासकीय गोकुल राम वर्मा प्राथमिक शाला में  शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसके मुख्य अतिथि  वार्ड पार्षद श भोलाराम साहू रहे ! उन्होंने समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं को शाल ,श्रीफल ,पेन देकर सम्मानित किया । मुख्य अतिथि ने  शुभकामनाएं देते हुए गुरु की महिमा का बखान किया गया। इस  अवसर पर अध्यक्ष के रूप में  यशवंत वर्मा विशेष अतिथि हाजी मोहम्मद अलीम, दीपक नागरानी ,राजबल अरोरा, धनीराम साहू ,राजेंद्र दास मानिकपुरी, कीर्तन साहू एवं शाला के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं | इस कार्यक्रम में पार्षद   पार्षद निधि से₹100000  रू. एवं यशवंत वर्मा ने इंटरएक्टिव टीवी के लिए ₹60000 रू तथा हाजी मोहम्मद अलीम ने कुलर प्रदान करने की घोषणा की गई | एम गुरूनाथ ने  सभी अतिथियों का आभार और  सम्मानित शिक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।


अन्य पोस्ट