रायपुर
पुलिस ने पकड़ा जुआ घर, हवलदार आपरेट करता था
06-Sep-2023 2:51 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 सितंबर। राजधानी में एक ऐसे जुआ घर का खुलासा हुआ है ।इसे कोई खाईवाल नहीं बल्कि एक हवलदार ही चलाता रहा है। पुलिस ने कल रात वहां दबिश दी। तब इसका पता चला।
पुलिस को अपनी ही वर्दी की इज्जत बचाने उसे मौके से ही छोडना पड़ा। इसी दौरान इलाके के दो बड़े खाईवाल फरार हो गए । वहीं दांव पर बैठे 20 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया । इनकी गिरफ्तारी से ज्यादा रिहाई की चर्चा थाना परिसर और महकमे में हो रही है। जुआ कोई गंभीर अपराध नहीं है इसलिए कई बार थाने से ही मुचलके पर छोड़ दिया जाता है।
कल भी इसी परंपरा का निर्वाह किया गया । पकड़े गए बीस आरोपियों में से एक एक पेटी का चढ़ावा बढ़ाया। इनमें से एक तो अपनी मां के जेवर बेचकर पेटी चढ़ाई ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे