रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 सितंबर। छत्तीसगढ़ हैल्थ फेडरेशन की 5 सूत्रीय मांगो को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल 17 वें दिन भी जारी है। और विभाग भी हर रोज लगातार कार्रवाई करते हुए 4500 के उपर बर्खास्त एवं निलंबित कर काम पर लौटने को भी कह रहा।
फेडरेशन के संयोजकों ने एक संयुक्त बयान में कहा कि
एक तरफ डिप्टी सीएम( स्वास्थ्य प्रभारी) सिंहदेव ने मीडिया के माध्यम से हड़ताली अमले को काम पर वापस लौटने की अपील किया है। कर्मियों का कहना है कि बर्खास्त कर्मचारी काम पर वापस कैसे लौटे ? क्योंकि विभाग द्वारा उन्हें तो सेवा से निकाल दिया गया है। अब कर्मचारी काम पर वापस लौटे भी तो कैसे?
ऐसे मे हड़तालियों के पास आंदोलन के अलावा अन्य कोई रास्ता नजर नही आ रहा।
सरकार बनते ही पहले स्वास्थ्य कर्मियों की मांग पूरी करेगें- साव
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरूण साव तूता पहुंच कर हड़ताली छत्तीसगढ़ हेल्थ फेडरेशन कर्मियों के आंदोलन का समर्थन किया । स्वास्थ्य कर्मी पांच मांगों को लेकर 16 दिनों से हड़ताल पर हैं। धरने के मंच से उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनते ही सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मियों की मांग पूरा करेंगे।