रायपुर

बच्चों ने कृष्ण राधा रूप धर जाना जन्माष्टमी का महत्व
05-Sep-2023 6:49 PM
बच्चों ने कृष्ण राधा रूप धर जाना जन्माष्टमी का महत्व

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 5 सितंबर। श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल सरोना शाखा में जन्माष्टमी का उत्सव बहुत ही अदभुत तरीके से मनाया गया। आज हमने छात्रों और शिक्षकों द्वारा बहुत ही

भव्यता से कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव और शिक्षक दिवस मनाया। इस संबंध में भगवान श्रीकृष्ण, राधा देवळी आदि की पोषाक में विद्यार्थी सज-धज कर स्कूल पहुँचे। छूतीसगढ़ ए.जी. एम नारायण रेड्डी ने एक उल्लेखनीय भाषण दिया। और सभी छात्रों और शिक्षकों को प्रेरित किया। इस अवसर पर प्राचार्या श्रीमती पी उषा और आरआई, बी. अनिल ने सभा को संबोधित किया, और छात्रों को कृष्ण जन्माष्टमी के उत्सव , महत्व के बारे में बताया।

अभिभावक भी एकत्रित हुए, विद्यार्थियों को आर्शीवाद दिया और सभी शिक्षकों का अभिनंदन किया। भारत का इतिहास दुनिया भ बहुत प्रतिष्ठित और महान हैं। बच्चों में जागरूकता लाने के लिए यह कार्यक्रम बहुत ही भव्य तरीके से आयोजित किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने खूब नृत्य किया और आनंद उठाया।


अन्य पोस्ट