रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 5 सितंबर। देश भर में 8 सितंबर तक नेत्रदान को लेकर जन जागरूकता अभियान चल रहा है। इसी कड़ी में राजधानी रायपुर में मध्यभारत की सबसे पुरानी और विश्वसनीय नेत्र चिकित्सा संस्थान है साथ ही अविभाजित मध्यप्रदेश की सर्वप्रथम एवम उन्नत किस्म का आई बैंक भी है।
श्री अरविंदो मेडिकल रिसर्च सेंटर की यूनिट श्री अरविंदो नेत्रालय ने रविवार को मरीन ड्राइव में आई डोनेशन (नेत्र दान) कैम्प लगाया था।
श्री अरविंदो नेत्रालय के प्रमुख डॉक्टर आनंद सक्सेना ने बताया कि जनजागरूकता की अभी भी जरूरत है इसलिए समय-समय पर इस प्रकार के आयोजन किये जाते हैं। किसी व्यक्ति या परिवार के सदस्य को जब ऑख की जरूरत हो गई तो उनके यहां आई बैंक से उन्हे मदद दी जाती है।
किसी भी प्रकार आंख की विकृति होने की स्थिति में या ऑख प्रत्यारोपण में कोई नुकसान नहीं होता है,जरूरत बस समय रहते नेत्र विशेषज्ञ तक पहुंचने की है। यदि कोई व्यक्ति ऑख दान करना चाहता है तो इसकी घोषणा व आसान प्रक्रिया पहले ही पूरी करनी होती है ,परिवार के सदस्यों के द्वारा सूचना दिए जाने पर मृतक के शरीर से 24 घंटे के भीतर चिकित्सकीय रूप में आंख डोनेट कर लिया जाना जरूरी होता है।
इस डोनेशन कैम्प में उपस्थित काफी संख्या में लोगों ने जाना कि आंख दान करने की क्या प्रक्रिया है,इससे कोई हानि तो नहीं है। उन्होने इस जनजागरूकता कैम्प की प्रशंसा की। डा. आनंद सक्सेना के अलावा अन्य विशेषज्ञ डा. अंकुर सक्सेना, डा. सुरभि सक्सेना,डा.मोनिश सक्सेना, डा. किरण अग्रवाल, डा. मीनाक्षी मसीह, अरविंदो नेत्रालय के स्टाफ,नेत्रदान में विशेष रूप से सहयोग प्रदान करने वाली संस्था बढ़ते कदम के सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे।