रायपुर
बेटी की पिता से शिकायत, ससुराल में हो रही पिटाई
05-Sep-2023 6:45 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 5 सितंबर। राजधानी की रहने वाली महिला ने अपने ही पति,ननद और अपनी सास के खिलाफ मारपीट करने की रिपोर्ट टिकरापारा थाना में दर्ज कराई है।
पुलिस के मुताबिक सगुप्ता अंजूम गोकूल नगर में रहती है। कुछ दिन पहले ही ईलियास और सगुप्ता की शादी हुई। जिसके बाद दोनों परिवार के साथ रहते थे। जहां कुछ दिन बाद ईलियास किसी बात को लेकर सगुप्ता से गाली गलौज और मारपीट करता था। साथ ही सास, ननद भी बात- बात पर गाली गलौज और मारपीट करते थे। सगुप्ता ने इसकी शिकायत टिकरापारा थाना में की। पुलिस ने आरोपी ससुरालवालों के खिलाफ धारा 294, 506, 323 और 34 का अपराध दर्ज किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे