रायपुर

ईस्कॉन मंदिर टाटीबंध में तीन दिन की जन्माष्टमी
05-Sep-2023 6:42 PM
ईस्कॉन मंदिर टाटीबंध में तीन दिन की जन्माष्टमी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 5 सितंबर। टाटीबंध के  इस्कॉन मंदिर जन्माष्टमी महोत्सव श्रीश्री राधारास बिहारी मंदिर में कल से 8 सितम्बर तक मनाया जायेगा। इस्कान मंदिर रामपुर के अध्यक्ष एच. एच. सिद्धार्थ स्वामी एवं फेस्टिवल कमेटी के चेयरमेन श्री शुभन ने बताया कि नये मंदिर में अभिषेकम का कार्यक्रम होगा।प्रचार-प्रसार प्रमुख दिलीप केडिया एवं राजेन्द्र पारख ने बताया कि इस वर्ष एक समन्वय समिति का भी गठन किया गया है जिसमें प्रमुख रूप से सुलोचन प्रभु अमित अग्रवाल, पवन सचदेवा, राजेश किंगर, दिलीप केडिया राजेन्द्र पारख को शामिल किया गया है ताकि जन्माष्टमी का कार्यक्रम भव्य रूप से संचालित किया जा सके।

जन्माष्टमी कार्यक्रम के लिए 4 विशालकाय पंडाल बनाया गया है।राधाकृष्ण के लिए पोषाक एवं आभूषण वृंदावन एवं मुम्बई से मंगाये गये हैं। पूरे मंदिर को कलकत्ता के फूलों से सजाया जाएगा।

कल पहले दिन  बुधवार को बाल महोत्सव  में फैंसी ड्रेस  एवं भक्ति नृत्य प्रतियोगिता, दोपहर 3 बजे से आयोजित  है । कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती कंचन सिंघानिया एवं श्रीमती सुलोचना बंका ने बताया कि  इच्छुक प्रतिभागी श्रीमती कंचन सिंघानिया मो.-9893000101 से संपर्क कर अपना नाम दे सकते हैं। रात्रि 06.30 बजे से निखिल श्याम राजनांदगांव की भजन संध्या का कार्यक्रम मंदिर प्रांगण में रखा गया।

दूसरे दिन 7 सितम्बर  गुरुवार को मंगल आरती सुबह 04.30 बजे, तुलसी आरती सुबह 05 बजे, गुरु पूजा सुबह 07.30 बजे, श्रृंगार दर्शन सुबह 08.30 बजे, धूप आरती सुबह 08.30 बजे श्री कृष्ण बाललीला गुणगान (परम पूज्य सिद्धार्थ स्वामी द्वारा) सुबह 09.30 से 10.30 बजे तक भजन कीर्तन सुबह 10.30 से 12.30 बजे तक, राजभोग अर्पण दोपहर 12 बजे तक, राजभोग आरती दोपहर 12.30 बजे, उस्थापन आरती संध्या 6.15 बजे भजन संध्या 06 बजे से रात्रि 10 बजे तक संध्या आरती संध्या 7 बजे, प्रसाद वितरण सुबह 10 बजे से रात्रि 02 बजे तक महाभिषेकम रात्रि 10 बजे से 11.30 बजे तक, छप्पन भोग अर्पण रात्रि 12 बजे, महाआरती रात्रि 12.15 बजे भगवान की विशेष झुलन झांकी, संध्या 00 बजे से 7 बजे तक भजन संध्या का आयोजन मंदिर के सेवकों द्वारा किया जायेगा।


अन्य पोस्ट