रायपुर
रायपुर, 5 सितंबर। शास. पं. श्यामाचरण शुक्ल महाविद्यालय धरसींवा के विज्ञान संकाय द्वारा सोमवार को स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर के नव प्रवेशित छात्र/छात्राओं के लिए उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शबनूर सिद्धिकी ने विद्यार्थियों को महाविद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी, साथ ही अन्य गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता हेतु प्रोत्साहित किया।
वरिष्ठ प्राध्यापक कौशल किशोर शर्मा, विभागाध्यक्ष वनस्पति विज्ञान ने विज्ञान संकाय के सभी अधिकारियों / कर्मचारियों से परिचित कराया गया। भौतिक विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. जी. नाग भार्गवी ने भौतिक विषय से संबंधित प्रोग्राम एवं पाठ्यक्रम संबंधित आऊटकम की जानकारी दी। साथ ही छात्र/छात्राओं को फीडबैक देने हेतु प्रोत्साहित किया गया। गणित विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. निधि देवांगन ने गणित के डर को खत्म करने हेतु नियमितता को ज़रूरी बताया, इसके साथ ही महाविद्यालय के वेबसाईट एवं नीतियों के बारे में जानकारी दी। रसायन शास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष हेमंत देशमुख ने लाइब्रेरी एवंखेलकूद की सुविधाओं से अवगत कराया। अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्ष एवं एनसीसी की नोडल अधिकारी डॉ. सुषमा मिश्रा ने अंग्रेजी विषय, कैरियर मार्गदर्शन एवं एनसीसी से संबंधित जानकारी दी।
साथ ही लैब तकनीशियन ने लैब में उपलब्ध सुविधाओं से छात्र/ छात्राओं को अवगत कराया। हिन्दी भाषा, कम्प्यूटर भाषा के आधारभूत अवधारणाओं से संबंधित कक्षाओं एवं विषय की जानकारी दी। इसके अलावा सभी विषय के अतिथि व्याख्याताओं एवं सभी सुविधाओं, समितियों एवं गतिविधियों से अवगत कराया।
कार्यक्रम में डॉ. अश्विनी कुमार, चारु वर्मा, श्रीमती शीतल वर्मा, मोनिका साहू, निधि साहू, किरण पाण्डेय, राधेलाल कश्यप, श्रीमती माधुरी तिर्की, दीक्षा साहू, गरिमा देवांगन उपस्थित रहे।