रायपुर

अगले तीन दिन रायपुर-दुर्ग इन रास्तों से होकर जाएं
05-Sep-2023 2:31 PM
अगले तीन दिन रायपुर-दुर्ग  इन रास्तों से होकर जाएं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 5 सितंबर।
  दुर्ग ट्रैफिक पुलिस ने अगले दो-तीन दिनों के लिए रायपुर, दुर्ग के बीच ट्रैफिक रूट में आंशिक बदलाव किया है। पुलिस के अनुसार डबरा पारा चौक में ओवर ब्रिज निर्माण के कारण सडक़ की चौड़ाई कम एवम सडक़ का मरम्मत कार्य होने से ट्रैफिक स्लो चल रहा है जिससे जाम की स्थिति निर्मित हो रही इसलिए यातायात पुलिस वाहन चालकों से  निम्नलिखित सुझावों का प्लान करने अपील करती है। 

भिलाई ,दुर्ग से रायपुर जाने वाले दो पहिया ,चार पहिया वाहन चालक उतई - फुंडा - मोतीपुर - अमलेश्वर मार्ग का प्रयोग करे। 
इसी प्रकार रायपुर से  आने वाले दो पहिया ,चार पहिया वाहन चालक अमलेश्वर- मोतीपुर - उतई मार्ग का प्रयोग करे।  एयरपोर्ट/आवश्यक कार्य से रायपुर जाने वाले वाहन चालक समय से पहले निकले।  एक-लेन में चले ओवर टेक करने का प्रयास ना करे।  कोई भी वाहन चालक विपरीत दिशा से वाहन चालन ना करे।  उक्त मार्ग में वाहन खड़ा ना करे।
 


अन्य पोस्ट