रायपुर
हवलदार निलंबित, नशे में मंदिर के सामने अशोभनीय हरकत कर रहा था
04-Sep-2023 3:55 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 4 सितंबर। एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने सरस्वती नगर थाने के हवलदार कुलभूषण सिंह 1050 को निलंबित कर लाइन अटैच कर दिया है। वह नशे में एक मंदिर के पास अशोभनीय हरकत कर रहा था। किसी ने वीडियो शूट कर एसएसपी को शेयर किया था। इस फूटेज में वर्दीधारी कुलभूषण नशे में साफ नजर आ रहा है, और एक मंदिर के बाहर अशोभनीय कृत्य कर रहा। एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने अपने आदेश में कहा कि इस कृत्य से विभाग की छवि धूमिल करने के फलस्वरूप कुलभूषण को निलंबित किया गया। निलंबन अवधि में उसे केवल जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे