रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 3 सितंबर। भारत सरकार एवं भारतीय खेल प्राधिकरण के निर्देशानुसार अस्मिता खेलो इंडिया वूमेंस लीग वेटलिफ्टिंग टूर्नामेंट का आयोजन छत्तीसगढ़ राज्य वेटलिफ्टिंग संघ द्वारा वनवासी कल्याण आश्रम रोहिणीपुरम रायपुर में किया गया।
इस प्रतियोगिता में रायपुर जिला के लगभग 15 महिला वेटलिफ्टरों ने प्रतिनिधित्व किया एवं जिले के वेट लिफ्टरों ने 3 स्वर्ण पदक, 3 रजत पदक एवं 3 कांस्य पदक जितने में कामयाबी हासिल की. टीम के कोच अजयदीप सारंग लकी मरकाम एवं कोमेश डाण्डे रहे।
महिला वेटलिफ्टरो के इस कामयाबी पर रायपुर जिला संघ के संरक्षक रज्जन श्रीवास्तव ,राजेंद्र सिंह यादव, बुधराम सारंग,अध्यक्ष राधे श्याम साहू व समस्त पदाधिकारियों ने सभी खिलाडिय़ों को बधाई व शुभकामनाएं दी है।
परिणाम इस प्रकार रहे- लुकेश्वरी साहू (स्वर्ण पदक), विधि साहू (स्वर्ण ), प्रियंका साहू (स्वर्ण ), चरणजीत कौर (रजत ), अंजलि साहू (रजत ), संजना सिंह (रजत ), प्राजंलि तिवारी (कांस्य ), मेघा पाल (कांस्य पदक), दिव्या सिन्हा (कांस्य)।