रायपुर

सब काम स्वयं पूरा करना चाहते हो, पर संसार में आपको जो मिलेगा वह अधूरा ही होगा-साध्वी शुभंकरा
03-Sep-2023 4:39 PM
सब काम स्वयं पूरा करना चाहते हो, पर संसार में  आपको जो मिलेगा वह अधूरा ही होगा-साध्वी शुभंकरा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 3 सितंबर।
  हम सबको सभी चीजें पूर्ण चाहिए। कोई चीज अधूरी नहीं चाहिए, वैसे ही हम कोई काम अधूरा नहीं करना चाहते है। आप पूरा पाना चाहते हो, पर इस दुनिया में कोई चीज पूरी नहीं मिल सकती है। क्योंकि संसार का मतलब ही अधूरा होता है। यह संसार का नियम ही है कि हमें जो मिलता है, अधूरा ही मिलता है। यह बातें एमजी रोड स्थित जैन दादाबाड़ी प्रांगण में चल रहे मनोहरमय चातुर्मास 2023 की प्रवचन श्रृंखला के दौरान रविवार को नवकार जपेश्वरी साध्वी शुभंकरा श्रीजी ने कही। 

साध्वीजी कहती हैं कि संसार का शाब्दिक अर्थ ही संसरणशील होता है। संसरणशील का मतलब होता है चलते जाना। आप अभी जहां है, कल आप भी वहां नहीं रहोगे। आज आप नीचे हो कल ऊपर जाओगे और आज अगर आप ऊपर हो तो कल नीचे भी आओगे। इस संसार में अगर हम भाग-दौड़ करते रहेंगे और संसार से ही सांसरिक चीजें मांगते रहेंगे तो हमको ज्यादा कुछ मिलने वाला नहीं है। परमात्मा की वाणी है कि पराई वस्तु के निमित्त से प्राप्त हमारी पूर्णता ठीक वैसी ही है कि जैसे किसी से उधारी मांग कर कोई आभूषण पहनने से सुख मिलता है। इससे जो अनुभव मिलता है वह क्षणिक सुख है। इस दुनिया में केवल आत्मा हमारी खुद की है, जबकि शरीर भी खुद का नहीं है। एक भी चीज खुद की कभी नहीं हो सकती है। सब पराया है। शरीर भी एक दिन साथ हमारा साथ छोड़ देगा। 

आग को पहचान लिया पर दुनिया को नहीं

साध्वीजी ने कहा कि पूजा-पाठ से बड़ी-बड़ी बला टल जाती है। संसार एक बला है और प्रवचन कला है। साधु-संतों के पास कोई कला होती है, जिसे सीखने लोग उनका पास जाते है, उनका प्रवचन सुनते है। आपको कुछ सीखना होता है तो आप घर से निकलकर बाहर जाते हो। 


अन्य पोस्ट