रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 3 सितंबर। नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में राजधानी पहुंचे। नवागढ़ विधानसभा में मंत्री गुरु रुद्र की दावेदारी को लेकर विरोध कर रहे हैं।स्थानीय विधायक और संसदीय सचिव गुरुदयाल बंजारे को प्रत्याशी बनाने की मांग कर रहे हैं। समझा जा सकता है कि ये बंजारे के समर्थक हैं।ये लोग प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, सीएम भूपेश बघेल से मिलकर ज्ञापन सौंपेंगे। कांग्रेस में किसी विधायक की टिकट कटने की संभावनाओं के बीच विरोध का यह पहला मामला है।
कांग्रेस के स्क्रीनिंग कमिटी की बैठक कल होगी। बैठक में 90 विधानसभा के लिए दावेदारों की सूची तैयार की जाएगी। पीसीसी के पास दावेदारों की सूची पहुंची है। तीन–तीन दावेदारों के नामों का पैनल तैयार होगा। बैठक के बाद 6 सितंबर को कांग्रेस सूची जारी कर सकती है।
वहीं बता दें कि प्रदेश कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य बंद कमरे में टिकट के दावेदारों पर कार्यकर्ताओं के अभीमत जानने के लिए जगदलपुर पहुंचे हुए है, दरअसल स्क्रीनिंग कमेटी विधानसभा चुनाव में दावेदारी करने वाले उम्मीदवारों को लेकर कार्यकर्ताओं की मंशा जानने की कोशिश कर रहे हैं। इस रायशुमारी के लिए प्रदेश कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य और कर्नाटक से राज्यसभा सांसद डॉक्टर एल.हनुमंथैया बस्तर पहुंचे हुए है।