रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 3 सितंबर। रात भोजन के बाद टहल रहे व्यक्ति से लूटने वाले 3 लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया । यह घटना शुक्रवार रात की ही है।
धरसींवा पुलिस के मुताबिक केसरा राम भामू ने वक्ररांगी प्लास्टिक लिमिटेड कंपनी देवरी में कार्य करता है। वह कल रात्रि में खाना खाकर कंपनी के बाहर कोल्हान नाला के पुल पर टहलते हुए अपने मोबाईल फोन से बात कर रहा था। इसी दौरान मोटर सायकल सवार तीन युवक जो एक दुसरे को सौरभ शर्मा, उत्तम वैष्णव एवं तोरण धु्रव नाम से पुकार रहे थे। सभी केस रा राम के पास आकर उसके हाथ से जबरदस्ती मोबाईल फोन छिनने का प्रयास करने लगे। विरोध करने पर तीनों ने अपने पास रखे चाकू से केसरा को डरा धमकाकर मोबाईल फोन लूटकर फरार हो गए । केसरा के मदद के लिये चिल्लाने पर वे तीनों अपनी दोपहिया छोडक़र फरार हो गये। धरसींवा पुलिस ने धारा 394 . 25 आर्म्स एक्ट का अपराध दर्ज कर पतासाजी शुरू की।
बाइक के आरटीओ रजिस्टिरेशन नंबर के जरिए तीनों आरोपियों पकड़ा । और लूट का मोबाईल फोन चाकू , बाइक सी जी 04 एन वाय 3616 जप्त किया।