रायपुर

भारत माता चौक पर दो कार,बाइक भिड़े
03-Sep-2023 3:07 PM
भारत माता चौक पर  दो कार,बाइक भिड़े

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 3 सितंबर।
राजधानी के  भारत माता चौक पर दो कार आपस में टकराईं है। इनमें से  एक कार ने साइड में खड़े बाइक वाले को भी ठोकर मारी। इस हादसे में दोनों कार और बाइक बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हुए हैं। इनमें सवार कुछ लोगों को हल्की चोटें आई है। घायलों को एम्बुलेंस से मेकाहारा भेजा गया। पुलिस ने हादसे के बताया में बताया कि कार की रफ्तार तेज होने के कारण ये दुर्घटना हुई है। भारत माता चौक पर लगे सी सी टीवी फुटेज इस भिड़ंत के मूल कारण और कारक को तलाश रही है। इसके बाद लापरवाह वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
 


अन्य पोस्ट