रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 3 सितंबर। हिंदू पंचांग के मुताबिक भाद्रपद माह की शुरुआत हो गई है। धार्मिक दृष्टिकोण से इस महीने को बहुत ही महत्वपूर्ण भी माना जाता है। सनातन धर्म को मानने वाले लोगों के लिए यह महीना बहुत पवित्र होता है। हिंदू पंचांग के मुताबिक इस महीने कई व्रत और त्योहार मनाया जाते हैं। जो अपने आप में बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। भाद्र पद के माह में गणेश चतुर्थी से लेकर हरतालिका तीज श्री कृष्ण जन्माष्टमी जैसे महत्वपूर्ण पर्व और त्योहार मनाए जाते हैं। आज हम आपको इस रिपोर्ट में बताएंगे की भाद्रपद माह का क्या है महत्व और इस महीने किस किस तारीख को कौन-कौन से व्रत और त्योहार मनाए जाएंगे.
दरअसल भाद्रपद माह को भादो के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यता के मुताबिक इस माह में भगवान श्री कृष्णा और गणपति बप्पा की उपासना का विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यता के मुताबिक इस माह देवी-देवताओं की उपासना करने से सभी तरह के कष्ट दुख शिव मुक्ति भी मिलती है।साथ ही जीवन में सुख समृद्धि का आगमन होता है। इतना ही नहीं इस माह भगवान विष्णु की भी विधि-विधान पूर्वक पूजा आराधना करने का विधान भी बताया गया है।
सितंबर में पडऩे वाले प्रमुख त्योहार: 2 सितंबर: कजरी तीज ।
3 सितंबर- संकष्टी चतुर्थी।
7 सितंबर-श्री कृष्ण जन्माष्टमी।
10 सितंबर-अजय एकादशी
12 सितंबर-प्रदोष व्रत
13 सितंबर-मासिक शिवरात्रि
14 सितंबर-भद्रा पद अमावस्या
18 सितंबर- हरितालिका तीज.
19 सितंबर- गणेश चतुर्थी
25 को- परिवर्तनीय एकादशी।
27 सितंबर- प्रदोष व्रत।
28 सितंबर- अनंत चतुर्दशी।
29 सितंबर-भद्रा पद पूर्णिमा।
30 वर्ष बाद जन्माष्टमी पर बन रहा ऐसा संयोग
भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था. उस वक्त रोहिणी नक्षत्र था. भगवान कृष्ण का जन्म रात के 12 बजे हुआ था, और इस बार छह सितंबर - 23 को भगवान कृष्ण की जन्माष्टमी मनाई जाएगी।इस दिन बुधवार होगा।इस वर्ष जन्माष्टमी पर तीस सालों के बाद ग्रह नक्षत्रों का विशिष्ट संयोग भी बन रहा है। हिन्दू पंचांग के अनुसार ग्रह नक्षत्रों की यह स्थिति भगवान कृष्ण की भक्ति और जन्म के लिए शुभ है, और भक्तों को मनोवांछित फल प्रदान करने वाली मानी जाती है
अष्टमी तिथि में रोहिणी नक्षत्र का संयोग
भगवान कृष्ण की जन्माष्टमी 6 सितंबर बुधवार की रात 7:57 बजे पर अष्टमी तिथि लग जाएगी।इस दिन दोपहर में 02: 40 बजे से रोहिणी नक्षत्र प्रारंभ होगा।ऐसे में अर्द्धरात्रि में अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र का संयोग एक साथ मिलने के कारण च्च्जयंतीज्ज् नामक योग में सभी लोग कृष्ण जन्माष्टमी मनाएंगे।
फल देने वाला होगा यह योग
हिन्दू पंचांग की गणना से देखें तो भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर बुधवार का दिन और मध्य रात्रि में ही रोहिणी नक्षत्र का अनुक्रम रहने से सर्वार्थसिद्धि योग भी बन रहा है।इस दिन चंद्रमा अपने उच्च अंश में वृषभ राशि में विराजमान रहेंगें और रोहिणी चंद्रमा की पत्नी है। ऐसे में यह योग पूजन में विशेष फल देने वाला है। इस दौरान सर्वार्थसिद्धि योग में विशिष्ट पूजन साधना की जा सकती है।
रात में रोहिणी युक्त अष्टमी
प्रत्येक 30 वर्षों के बाद ऐसी स्थिति निर्मित होती है।जब नक्षत्र और तिथि एक साथ पर्वकाल को साधते हैं। इस बार जो संयोग बन रहे हैं। उन में बुधवार का दिन विशेष तौर पर मान्य है। इस स्थिति का रोहिणी युक्त होना विशेष रूप से शुभ माना जा रहा है। पंचांग के 5 अंकों में से 2 या 3 अंकों का होना पर्वकाल को सफल बना देता है। अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र इसी श्रेणी में आते हैं।