रायपुर

ट्रेनी आईपीएस की युवती ने सीएम से शिकायत की
02-Sep-2023 4:34 PM
ट्रेनी आईपीएस की युवती ने सीएम से शिकायत की

रायपुर, 2 सितंबर। एक युवती ने राजधानी में  पदस्थ  ट्रेनी आईपीएस पर गंभीर आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि युवती के अपनी मां के साथ शिकायत दर्ज कराने के लिए थाने पहुँची थी।

इस दौरान आईपीएस ने  गाली गलौज की  और मोबाइल छीनने और धक्का दिलवाया गया। बताया जा रहा है कि आईपीएस प्रशिक्षण के दौरान एक  थाना प्रभारी है। वहीं, युवती ने थाने के एक एएसआई के रिश्वत लेने का वीडियो दिखाने के दौरान थाने में  आईपीएस द्वारा बदतमीज़ी करने का आरोप लगाया है। सीएम भूपेश बघेल को संबोधित करते हुए सोशल मीडिया में आईपीएस पर युवती ने गंभीर आरोप लगाए है। इतना ही नहीं ट्रेनी आईपीएस  से अपनी और परिवार की जान को ख़तरा बताकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सुरक्षा की गुहार लगाई है।


अन्य पोस्ट