रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 1 सितंबर। दोपहर स्थानीय प्रभाव (लोकल इफेक्ट) की वजह से राजधानी के जयस्तंभ चौक और बड़े इलाके में अच्छी बारिश हुई। वहीं कल से तेजी आएगी और 4 सितंबर से पांच दिनों में व्यापक वर्षा का पूर्वानुमान है। इस बारिश से खेतों में फसल को बड़ा लाभ होगा। वैसे कृषि विभाग के सर्वे के अनुसार प्रदेश में इस समय बारिश की बहुत ज्यादा कमी नहीं है।
वेदर बुलेटिन के अनुसार मानसून द्रोणिका हिमालय की तराई में लगातार बना हुई है। वहीं एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उत्तर- पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक अन्य ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी उत्तर प्रदेश और उससे लगे बिहार के ऊपर 3.1 किलोमीटर से 4.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।
प्रदेश में कल 2 सितंबर को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना हैप्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात भी होने की संभावना है।प्रदेश में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।प्रदेश में सर्वाधिक वर्षा बीजापुर
और सरगुजा में सबसे कम
राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक एक जून से अब तक राज्य में 730 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 1 जून से आज 31 अगस्त सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1282.9 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 336.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है। राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 655.7 मिमी, बलरामपुर में 695.3 मिमी, जशपुर में 593.6 मिमी, कोरिया में 707.6 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 715 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
इसी प्रकार, रायपुर जिले में 827.3 मिमी, बलौदाबाजार में 723.2 मिमी, गरियाबंद में 661.3 मिमी, महासमुंद में 754.7 मिमी, धमतरी में 722 मिमी, बिलासपुर में 746.2 मिमी, मुंगेली में 884.5 मिमी, रायगढ़ में 813.1 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 660.6 मिमी, जांजगीर-चांपा में 615.9 मिमी, सक्ती में 608.2 मिमी, कोरबा में 719 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 745.4 मिमी, दुर्ग में 582 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। कबीरधाम जिले में 569 मिमी, राजनांदगांव में 784.7 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 923.7 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 747.1 मिमी, बालोद में 767.2 मिमी, बेमेतरा में 561.8 मिमी, बस्तर में 784.4 मिमी, कोण्डागांव में 691.4 मिमी, कांकेर में 682.7 मिमी, नारायणपुर में 686.8 मिमी, दंतेवाड़ा में 853 मिमी और सुकमा में 1085.2 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।