रायपुर
मुर्मू ने जगन्नाथ को पूजा, छत्तीसगढ़ का पुरा वैभव देखा
31-Aug-2023 8:33 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 31 अगस्त। प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के वार्षिक परियोजना सकारात्मक परिवर्तन वर्ष का शुभारंभ करने पहुंची राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु। शांति सरोवर रिट्रीट सेंटर रायपुर में हो रहा समारोह। मंच पर राष्ट्रपति के साथ मौजूद राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल।
कार्यक्रम में राष्ट्रपति का स्वागत शाल और प्रतीक चिन्ह से किया गया। राज्यपाल और मुख्यमंत्री का भी ब्रह्मकुमारी सेवा सरोवर की ओर से स्वागत हुआ। राष्ट्रपति ने दीप प्रज्वलित कर सकारात्मक परिवर्तन वर्ष 2023 का
शुभारंभ किया। दोपहर वह गुरु घासीदास संग्रहालय जाकर छत्तीसगढ़ के पुरातात्विक वैभव को देखा। उनके साथ बेटी ईतिश्री भी मौजूद थीं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे