रायपुर

स्वास्थ्य फेडरेशन की हड़ताल जारी, 3 दिन स्टेडियम अस्थाई धरना स्थल
31-Aug-2023 3:38 PM
स्वास्थ्य फेडरेशन की हड़ताल जारी,   3 दिन स्टेडियम अस्थाई धरना स्थल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 31 अगस्त।  छत्तीसगढ हैल्थ फेडरेशन का 21 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल आज 11 वें दिन भी जारी है। राष्ट्रपति प्रवास की वजह से फेडरेशन ने धरना स्थल बदलने सहमति दे दी है । अगले तीन दिन धरना, क्रिकेट स्टेडियम मार्ग पर होगा।आज के  आंदोलन में प्रदेश के हजारों स्वास्थ्य कर्मचारी हड़वाल मे उपस्थित हैं। भूपेश सरकार द्वारा 2 सितम्बर को कैबिनेट बैठक रखी गई है, प्रदेश के हजारो स्वास्थ्य कर्मचारी अधिकारी कि नजर उस बैठक पर है और उम्मीद  है कि स्वास्थ्य कर्मियों कि मांगे बैठक में अवश्य रखी जाएंगी और सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा। संघ कैबिनेट बैठक के बाद आंदोलन के संबंध में नया निर्णय लेगा।

 संघ के प्रतिनिधिमंडल ने  राहुल गांधी के रायपुर प्रवास  मे भेंट करने के लिए भी प्रशासन से समय मांगा है और  कर्मचारी राहुल गांधी कि संबोधन कार्यक्रम में भी शामिल हो सकते है।फेडरेशन के प्रांतीय पदाधिकारी डॉ इकबाल हुसैन और टारजन गुप्ता ने बताया कि महामहिम राष्ट्रपति  का किसी प्रकार का विरोध नहीं किया जाएगा। ज्ञात हो कि राहुल गांधी का छ.ग. प्रवास पर प्रदेश के हड़ताली स्वास्थ्य कर्मचारीयों ने उनके मिलने का मन बना लिया है।उनसे मिलकर  यह अवगत कराएंगे कि प्रदेश सरकार कि घोषणापत्र में शामिल स्वास्थ्य कर्मियों की वेतनवृद्धि समेत 5  मांगें अभी तक पूरी नहीं  हो पाईं हैं। यह भी बताएंगे कि  यह आंदोलन मांगे पूरी होने तक जारी रहेगा। फेडरेशन राहूल गांधी को मांगो के संबंध में अवगत कराने ट्विटर अभियान चलाएगा।


अन्य पोस्ट