रायपुर
एनटीपीसी बोर्ड ने कल दी मंजूरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 31 अगस्त। एनटीपीसी लिमिटेड के निदेशक मंडल ने रायगढ़ जिले में लारा सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट के दूसरे चरण को मंजूरी दे दी है। यह विस्तार योजना का हिस्सा है जिसकी स्थापित क्षमता 4000 मेगावाट है और प्रत्येक 800 मेगावाट की पांच इकाइयां हैं। दूसरे चरण की परियोजना में 1600 मेगावाट क्षमता होगी।इसमें 15,500 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आएगी।
एनटीपीसी लिमिटेड ने बुधवार को कहा कि कंपनी के निदेशक मंडल ने लारा सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट, स्टेज- ढ्ढढ्ढ (2म800 मेगावाट) के लिए अनुमानित वर्तमान अनुमानित लागत पर निवेश की मंजूरी दे दी है। 15,529.99 करोड़, चरण एक परियोजना के तहत 800 मेगावाट की पहली और दूसरी इकाइयां क्रमश: सितंबर-19 और जुलाई -20 में चालू की गईं। हालांकि, दूसरे चरण के पूरा होने की निर्धारित समय सीमा का पता नहीं चल
सका है।
एनटीपीसी ने लारा एसटीपीपी के संयंत्र, टाउनशिप और ऐश डाइक को समायोजित करने के लिए कुल 2400 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया है। लगभग 1400 एकड़ भूमि स्टेज- ढ्ढ इकाइयों के उपयोग में लाई गयी थी, शेष भूमि सहायक सुविधाओं, राख निपटान क्षेत्र, टाउनशिप और स्टेज- ढ्ढढ्ढ इकाइयों के लिए किया जाएगा।
लारा एसटीपीपी, स्टेज- ढ्ढढ्ढ(2म800 मेगावाट) के लिए कोयले की आवश्यकता 90 प्रतिशत प्लांट लोड फैक्टर (पीएलएफ) पर लगभग 7.0 मिलियन टन प्रति वर्ष (एमटीपीए) होगी और इसे तलाईपल्ली कोयला ब्लॉक से पूरा किया जाएगा। यह ब्लाक एनटीपीसी को आबंटित की गई है ।