रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 30 अगस्त। सूने मकान में चोरी लाखों की चोरी करने वाले करने वाले नाबालिग को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी का जेवर नगदी को जब्त किया गया।
संजय देवांगन ने थाना कबीर नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह सीता नगर खुशी कॉलोनी में रहता है। 23 अगस्त को उसकी माता एवं बहन पूजा कार्यक्रम में राजिम गये थे। संजय और उसके पिता घर में ताला लगाकर काम पर चले गये थे। जिसके बाद शाम को उसके पड़ोसी ने फोन कर बताया कि उसके घर के बाहर गेट में लगा ताला टूटा हुआ है। घर जाकर देखा तो घर के बाहर के गेट तथा मेनगेट में लगा ताला टूटा हुआ था, घर अंदर जाकर देखा तो आलमारी का एक पल्ला मुड़ा हुआ था तथा उसमें रखा सोने चांदी का जेवरात एवं नगदी रकम नहीं था। कोई अज्ञात चोर दरवाजे में लगे ताला को तोडक़र अंदर प्रवेश कर घर अंदर रखे आलामारी रखे जेवर की चोरी कर ले गया। जिस पर अज्ञात आरोपी खिलाफ कबीर नगर मेंं धारा 454, 380 का अपराध दर्ज किया गया।
एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में उसके परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास लगे सीसीटीव्ही कैमरा के फुटेज का अवलोकन कर पतासाजी की गई। इसी दौरान मुखबीर की सूचना पर कबीर नगर निवासी विधि के साथ संघर्षरत बालक को पकड़ा। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा चोरी करना स्वीकार किया।
जिसपर पुलिस ने नाबालिग को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की सोने चांदी के जेवरात तथा नगदी एक लाख रूपए को जप्त कर कार्रवाई की।
मकान से नगदी, 80 हजार के जेवर चोरी
इधर गुढिय़ारी इलाके के एक सूने मकान में चोरी हो गई। अज्ञात चोर मकान से 10 हजार रूपए नगदी और 80 हजार के जेवर चोरी कर ले गया। 457,380 का अपराध दर्ज।
पुलिस के मुताबिक मोहम्मद अकर ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह लोको पायलट कालोनी गुढिय़ारी में परिवार के साथ रहता है। जो 27से 29 के बीच परिवार के साथ कहीं बाहर गया हुआ था। जहां उसने अपने मकान के गेट पर ताला लगाकर चले गए। इसी बीच कोई अज्ञात चोर मकान को सूना देख दरवाजे का तोडक़र अंदर प्रवेश कर कमरे में रखे आलमारी से दस हजार नगदी और 80 हजार के जेवर की चोरी कर ले गया। 29 अगस्त को वापस घर आने पर देखा तो मकान का ताला टूटा हुआ था। और आलमारी में रखा नगदी जेवर नहीं थे। आसपास के लोगों से इस बारे में पूछताछ करने पर भी कुछ पता नहीं चला। जिसपर मोहम्मद अकर ने गुढिय़ारी थाना जाकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ 457,380 का अपराध दर्ज किया है। वहीं आसपास के लोगों से पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की तलाश की जा रही है।