रायपुर
अपनी पांच मांगों को राखी का रूप देकर सीएम हाऊस पहुंची नर्स, डॉक्टर
30-Aug-2023 7:15 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 30 अगस्त। दस दिनों से हड़ताल रत स्वास्थ्य विभाग की महिलाएं अपनी मांगों के साथ राखी थाल सजाए सीएम हाऊस पहुंची हुईं है।
उन्होने अपनी पांच में से हरेक मांग को राखी का रूप देकर सीएम को बांधना चाहती हैं। ये हाऊस के बाहर खड़े होकर राखी गीत गा रहीं हैं। इनमें महिला स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी,नर्स ,डॉक्टर भी शामिल हैं। बाकी सभी कर्मचारी तूता धरना प्रदर्शन करते हुए रक्षा बंधन का त्योहार मनाएंगे। दोपहर ढाई बजे तक महिलाएं सीएम हाऊस के सामने बुलावे के लिए खड़ी रहीं, लेकिन मिल नहीं पाई। उनकी अध्यक्ष डॉ. वीणा राजपूत, और रीतू ने अपने ग्रुप में बताया कि उन्हें हाऊस के गेट से भगाया गया। और वे सभी तूता लौट गए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे