रायपुर
मोबाईल फोन लूट करने वाले 3 गिरफ्तार
30-Aug-2023 7:13 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 30 अगस्त। राह चलते से मोबाइल फोन लूट करने वाले बाइक सवार तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से मोबाइल को जब्त किया।
उत्तम सेन ने थाना गंज में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह जेल कालोनी रहता है। जो 26अगस्त की रात करीबन 10.30 बजे देवेंद्र नगर चौक से अपने घर जेल कालोनी अपने मोबाईल पर बात करते हुये जा रहा था। जो जेल एम्पोरियम पास पहुंचा ही था। इसी दौरान बाइक सवार तीन अज्ञात व्यक्ति पीछे से आकर उसे धक्का देकर उसके हाथ में रखें फोन लूटकर भाग गए। जिस पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 392 का अपराध दर्ज किया गया। पुलिस ने शिकायत पर आसपास पूछताछ कर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी की। वहीं पास लगे सीसीटीव्ही कैमरों के फुटेज का अवलोकन कर गाड़ी नम्बर को चिन्हांकित पड़ताल किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे