रायपुर

नड्ढा की बैठक के बाद कल आ रहे संतोष, दुर्ग भी जाएंगे
30-Aug-2023 5:54 PM
  नड्ढा की बैठक के बाद कल आ रहे संतोष, दुर्ग भी जाएंगे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 30 अगस्त। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बी एल संतोष दो दिन के दौरे पर कल रायपुर आ रहे हैं।

वे दो दिन यहां रहकर चुनाव तैयारियों का रिव्यू करेंगे। संतोष, करीब एक माह बाद दोबारा आ रहे हैं। उनके प्रवास को लेकर ठाकरे परिसर में हलचल बढ़ गई है।  एक माह पहले दिए गए उनके निर्देशों की एक्शन टेकन रिपोर्ट बनाई जा रही है। बताया गया है कि बी एल, के कई निर्देश को पूरा नहीं किया गया है। उन्होंने एक दो समितियों में बदलाव करने कहा था। संतोष , बुधवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ हुई राष्ट्रीय महामंत्रियों की बैठक के बाद आ रहे हैं। सो वे नड्ढा के नए निर्देश और खामियों पर चर्चा करेंगे।

मिली जानकारी के अनुसार श्री संतोष कल आने के बाद दुर्ग जाकर संभाग के पदाधिकारियों से चर्चा करेंगे । 1 सितंबर को बिलासपुर संभाग की बैठक बुलाई है। उसके बाद प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक कर लौट जाएंगे। दुर्ग की बैठक में पाटन में तैयारियां, मुख्य एजेंडा होगा।


अन्य पोस्ट