रायपुर
पानी को लेकर मारपीट, चार गिरफ्तार
30-Aug-2023 5:40 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 30 अगस्त। तीन दिनों से जलसंकटग्रस्त टिकरापारा के संतोषी नगर में बीती देर रात मारपीट हो गई। इस मामले में पीडि़त की रिपोर्ट पर पुलिस ने एक ही परिवार के चार लोगों को गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार संतोषी नगर निवासी जयकुमार धनगर, और शर्मा परिवार के बीच पानी को लेकर विवाद हुआ, जो रात में मारपीट तक जा पहुंचा। इस पूरे मामले की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग भी उपलब्ध है। शर्मा परिवार को जयकुमार को जमीन पर गिराकर पिटाई करते देखा जा सकता है। घटना के बाद जयकुमार की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 294, 323, 506, और 34 के तहत मामला दर्ज किया है। टीआई अमित बेरिया ने बताया कि इस पर अश्वनी शर्मा, संदीप शर्मा, अनिता शर्मा और श्रद्धा शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे