रायपुर
अजा वर्ग के युवतियों को मिलेगा गारमेंट मेकिंग में नि:शुल्क कौशल प्रशिक्षण
29-Aug-2023 6:58 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 29 अगस्त। अनुसूचित जाति वर्ग की युवतियों के कौशल विकास के लिए पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय परिसर के अंत्यावसायी व्यवसायिक प्रशिक्षण केन्द्र में गारमेंट मेकिंग ट्रेड में नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए अनुसूचित जाति वर्ग की युवतियां जिनकी आयु 18 से 45 वर्ष के बीच हो, न्यूनतम 8वीं कक्षा पास हो और जिनकी वार्षिक आय 1 लाख पचास हजार रुपए से अधिक न हो वे आवेदन कर सकती हैं। प्रशिक्षण के लिए 15 सितम्बर तक कलेक्टर परिसर के जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति के कार्यालय, कक्ष क्रमांक-34 में सुबह 10 बजे से शाम 5 तक आवेदन प्राप्त कर जमा कर सकते है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे