रायपुर

आरटीई की लॉटरी एवं आबंटन गुरु-शुक्र को
29-Aug-2023 2:48 PM
आरटीई की लॉटरी एवं आबंटन गुरु-शुक्र को

रायपुर, 29 अगस्त। नि:शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम (आरटीई) अंतर्गत रिक्त सीटों पर तृतीय चरण की लॉटरी 31 अगस्त एवं 1 सितम्बर को निकाली जाएगी। लॉटरी से आबंटन के बाद स्कूलों में दाखिला की प्रक्रिया 2 सितम्बर से 5 सितम्बर तक होगी। गौरतलब है कि  वर्ष 2023-24 में प्रदेश के निजी विद्यालयों में प्रवेश की कार्यवाही पूर्ण हो चुकी है। प्रक्रिया के तहत क्रमश: दो चरणों में लॉटरी की प्रक्रिया की गई है, परन्तु दो चरणों की लॉटरी के उपरंात भी निजी विद्यालयों में सीट रिक्त रह गई है। पालकों एवं विभिन्न माध्यमों से इन रिक्त सीटों को भरने के लिए प्रति चरण की लॉटरी किए जाने के संबंध में अनुरोध किया जा रहा है। ऐसी रिक्त सीटों को भरने के लिए नवीन आवेदन न लेते हुए शेष बचे आवेदनों पर तृतीय चरण की लॉटरी करने का निर्णय लिया गया है। संचालक लोक शिक्षण  सुनील जैन ने  जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे तृतीय चरण की लॉटरी पूर्व यदि पोर्टल, पालकों, आवेदनों, सीटों से संबंधित किसी प्रकार की कोई समस्या आ रही है तो तत्काल उच्च कार्यालय को ई-मेल पता  [email protected]  पर अवगत कराए।
 


अन्य पोस्ट