रायपुर

दस दिनों में आनलाइन ठगी के दो मामलों में 2.80 लाख रूपए उड़ा लिए ठगों ने
29-Aug-2023 2:46 PM
दस दिनों में आनलाइन ठगी के दो मामलों  में 2.80 लाख रूपए उड़ा लिए ठगों ने

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 29 अगस्त।
शहर के गुढिय़ारी इलाके में दस दिन के अंतराल में आनलाइन ठगी के दो मामलों में 2.80 लाख रूपए उड़ा लिए गए । 
पुलिस के मुताबिक नया तालाब पास गुढिय़ारी निवासी राकेश साहू (50) ने रिपोर्ट दर्ज कराया । उसे 17-19 अगस्त तीन दिनों में शाम 5.30 से 11 बजे के बीच  राकेश के पेटीएम से 100 रुपए का क्रेडिट लिया था।  इस सिलसिले में बात करने कस्टमर केयर के जरिए कर फोन नंबर.93609 70889  के धारक से संपर्क किया । राकेश का नंबर मिलते ही आरोपी ने रस्क डेस्क डाउन लोड कर उसके बैंक आफ बड़ौदा के एकाउंट से 13 बार में 198900 रूपए निकाल लिए। 

दूसरे मामले में बजरंग चौक छोटा रामनगर निवासी हेमंत साहू (29)  को 26 जुलाई की शाम 5-6 बजे के बीच फोन नंबर 9958280628 के धारक ने कॉल किया। उसने स्वयं को यस बैंक का स्टाफ बताया और हेमंत के एकाउंट बेनिफिट से हेल्थ इंश्योरेंस हटाने की जानकारी दी । और एकाउंट नंबर पूछा। उस पर ओ टी पी भेजकर एकाउंट से क्रेडिट कार्ड से 98 हजार रूपए पार कर दिया। पुलिस दोनों मामलों में कल शाम पीडि़तों की रिपोर्ट पर  420 का मामला दर्ज कर साइबर सेल की मदद से पतासाजी शुरू कर दी है ।
 


अन्य पोस्ट