रायपुर

सेंट्रल लाइब्रेरी में न पानी, न शौचालय साफ कलेक्टर से शिकायत
29-Aug-2023 2:39 PM
सेंट्रल लाइब्रेरी में न पानी, न शौचालय साफ कलेक्टर से शिकायत

रायपुर, 29 अगस्त। जनचौपाल में नागरिकों ने आज प्रधानमंत्री आवास दिलाने, अवैध कब्जा हटाने, ईलाज के लिए सहायता सहित अन्य समस्याओं पर आवेदन दिए।राजधानी के युवाओं के समूह ने सेंट्रल लाइब्रेरी में महिला प्रसाधन ठीक कराने, रीडिग़ रूम में एयरकंडीशन लगाने, पर्किंग में सुधार और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था कराने आग्रह किया।  कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने उनकी समस्याएं सुनी और संबंधित विभाग के अधिकारियों को जल्द निराकरण के निर्देश दिए। जनचौपाल में 54 आवेदन प्राप्त हुए। 


अन्य पोस्ट