रायपुर

ओडिशा का गांजा यूपी ले जा रहे तीन तस्कर रायपुर में पकड़े गए 43.6 किलो जब्त
29-Aug-2023 2:36 PM
ओडिशा का गांजा यूपी ले जा रहे तीन तस्कर  रायपुर में पकड़े गए 43.6 किलो जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 29 अगस्त। 
राखी इलाके में ग्राम बेन्द्री स्थित एक्सप्रेस-वे के पास गांजा तस्करी करते तीन लोगों को पुलिस ने गया रंगे हाथ पकड़ा। आरोपी उडिसा से गांजा रायपुर के रास्ते यूपी ले जाने की फिराक में थे। पुलिस ने नाकेबंदी कर गिरफ्तार किया। तीनों आरोपी है मूलत: उत्तर प्रदेश के निवासी हेैं। उनके कब्जे से 43 किलो 600 ग्राम गांजा को जब्त किया है।

एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट और नारकोटिक्स सेल की टीम को सूचना मिली कि सफेद रंग की कार में कुछ व्यक्ति अपने पास भारी मात्रा में गांजा रखे है, जो उड़ीसा से रायपुर की ओर आ रहे है। जिस पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट ने राखी क्षेत्रांतर्गत ग्राम बेन्द्री स्थित एक्सप्रेस-वे पास नाकेबंदी  वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबीर द्वारा बताए कार के  नम्बर से चिन्हांकित कर रोक पूछताछ की गई।  कार मेें तीन लोग बैठे थे। जिन्होंने अपना नाम विशाल मिश्रा, शनि कुमार कोरी एवं शंयुल कुमार जाटव निवासी उत्तर प्रदेश का होना बताया।  कार की तलाशी लेने पर गांजा रखा होना पाया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने गांजा को उड़ीसा से लाकर उत्तरप्रदेश की ओर तस्करी करना बताया गया। जिस पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 43 किलो 600 ग्राम गांजा तथा गांजा तस्करी में प्रयुक्त चारपहिया आई 20 वाहन क्रमांक सीजी 18 एफ 1100  कीमत लगभग 9लाख रूपए को जब्त कर धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई।  किया गया। 

 


अन्य पोस्ट