रायपुर

राहुल गांधी को ईमेल से डिजिटल पोस्ट कार्ड भेजा हड़तालियों ने 7 वें दिन भी तूता में धरना जारी
28-Aug-2023 4:57 PM
 राहुल गांधी को ईमेल से डिजिटल पोस्ट कार्ड भेजा हड़तालियों ने 7 वें दिन भी तूता में धरना जारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 28 अगस्त। छत्तीसगढ़  हैल्थ फेडरेशन की अनिश्चितकालीन हड़ताल सोमवार को 7 वें दिन भी जारी है । इस हड़ताल मेम प्रदेश भर के 40 हजार से अधिक नियमित स्वास्थ्य कर्मचारी, अधिकारी शामिल हैं। राजधानी और आसपास के हजारों कर्मा नवा रायपुर के तूता में धरने पर बैठे हुए हैं।

इससे पहले कल फेडरेशन के नेताओं ने स्वास्थ्य सचिव से औपचारिक चर्चा की।लेकिन वेनमांगो के संबंध मे किसी प्रकार की निर्णय संबंधी आश्वासन नही दे सके।उसके बाद आंदोलन जारी रख और आने वाले दिनो में और उग्र करने का निर्णय लिया गया ।छ.ग. हेल्थ फेडरेशन  कल 29 अगस्त को जेल भरो आंदोलन करेगा । जो दूसरी बार टला। शनिवार को निर्धारित जेल भरो को सोमवार तक टाला गया था। और अब कल होने की जानकारी दी है ।

 इसमे पूरे प्रदेश के हजारों कर्मचारी विरोध के लिए जेल भरो आंदोलन में भाग लेंगे।स्वास्थ्य कर्मचारी आज पोस्ट कार्ड अभियान के तहत राहुल गांधी को अपने मांग के संबंध में पत्र भे रहे हैं। इसमें घोषणापत्र मे स्वास्थ्य कर्मियों से किए गए वादे पूरे न होने की जानकारी देते हुए दोपहर 2.30 बजे ईमेल से  डिजिटल पोस्ट कार्ड भेजा।फेडरेशन के पदाधिकारीयों का कहना है कि ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक (एएनएम / एमपीडब्ल्यू) एवं नर्सिंग संवर्ग के वेतनविसंगति दूर करने के लिए प्रस्ताव वार्षिक बजट के साथ तैयार है एवं चिकित्सकों के वेतनमान भत्ते एवं स्टायपेंड के लिए प्रस्ताव तैयार कर वित्त विभाग, मुख्यमंत्री को प्रेषित करे।


अन्य पोस्ट