रायपुर

छात्रवास अधीक्षक श्रेणी डी परीक्षा का टेस्ट पेपर
28-Aug-2023 4:17 PM
छात्रवास अधीक्षक श्रेणी डी परीक्षा का टेस्ट पेपर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सरसींवा, 28 अगस्त। विगत रविवार को सतनाम भवन सरसींवा में छात्रवास अधीक्षक श्रेणी डी सीधी भर्ती 2023-24 व्यावसायिक परीक्षा का टेस्ट पेपर का आयोजन किया गया।

यह आयोजन विमल कुर्रे, प्रबंधक विजय खुटे व टीम द्वारा किया गया, जिसके मुख्य अतिथि श्याम टंडन (विधानसभा बिलाईगढ़ प्रत्याशी बसपा) थे। इस प्रतियोगिता में टॉप 10 परीक्षार्थियों को प्रमाण पत्र तथा प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले परीक्षार्थियों को इनाम स्वरूप उपहार दिया गया जिसके नाम निम्नांकित है- जितेंद्र /दूजराम तिलाईदादर-119 अंक, जया /अर्जुन सरसींवा105, 75 अंक, पायल /दरसराम रामभाठा 105.5 अंक, जगन्नाथ /बलीराम बरदुला 105 अंक, उत्तम /रामसेवक पिपरडूला 92 अंक, दिव्या /रामकुमार छिंद 92.5अंक, अंजली मकरध्वज, सरसींवा 88अंक, ओमप्रकाश साहू/कोमल तौलीडीह -83.5 अंक, चांदनी/रामकुमार टिहलीपाली 82 अंक अमृता/दरसराम रामभाठा 80.75 अंक।

बसपा के केंद्रीय प्रतिनिधि व विधान सभा बिलाईगढ़ के बसपा प्रत्याशी  श्याम टण्डन ने अपने उद्बोधन में सभी परीक्षार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि भारतीय संविधान निर्माता परमपूज्य बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के जीवन संघर्ष को पढऩे की जरूरत है। बहुजन समाज के कुछ लोग उनके जीवन संघर्ष के बारे में जानते है।

इस कार्यक्रम को बसपा नेता दयाराम खुराना और अधिवक्ता डगेश्वर खटकर ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मणिक महाबली टण्डन पूर्व अध्यक्ष सतनाम गुरुद्वारा कमेटी, बाबूलाल बंजारे अध्यक्ष सतनाम गुरुद्वारा कमेटी सरसींवा, संतोष देवांगन, सोनी कोयल बहुजन जागृति  सिंगर, जीवराज रात्रे, चंद्रकमल, विक्रांत, सहदेव लहरे, दिनेश टण्डन, तरुण, छोटेलाल, रामेश्वर बंजारे, महेंद्र जाटवर, रामकुमार किरण, दिलीप भास्कर, रोहित अजय, आशुतोष, दुलेश्वरी मिरी, परम भारद्वाज, विमल कुर्रे एवं सतनाम गुरुद्वारा कमेटी के संतगण उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट