रायपुर

जेवर से भरा बैग आटो चालक ने पुलिस को सौंपा
27-Aug-2023 7:18 PM
जेवर से भरा बैग आटो चालक  ने पुलिस को सौंपा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 27 अगस्त। आटो चालक ईरशाद अली मठपारा को  टिकरापारा पुलिस ने उसकी ईमानदारी पर सम्मानित किया। हुआ यूं कि शनिवार को आदर्शनगर मठपारा निवासी  चेतन निर्मलकर अपनी नानी के घर टेकारी विधानसभा जाने घड़ी चौक में एक आटो में सवार हुआ । चेतन अपने पास एक बैग भी रखा था। जिसमेें  जेवरात सहित अन्य सामग्री थी। इसी दौरान चेतन निर्मलकर कचना मोड़ के पास आटो से उतर गया लेकिन  बैग को आटो में ही भूल गया। इसकी सूचना उसने थाना विधानसभा में दी ।  उधर ऑटो चालक इरशाद अली ने वह  बैग एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट कार्यालय में लाकर जमा किया । इस पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम ने  चेतन निर्मलकर को बुलाकर ईरशाद अली के हाथों उसके बैग  वापस कराया। आटो चालक ईरशाद अली की ईमानदारी पर  टीम के सदस्यों द्वारा उसका सम्मान किया गया।


अन्य पोस्ट