रायपुर

कचरे में मेडिकल वेस्ट, निगम ने वसूला 3 हजार
27-Aug-2023 3:20 PM
कचरे में मेडिकल वेस्ट, निगम ने वसूला 3 हजार

                             
रायपुर, 27 अगस्त। 
निगम जोन क्रमांक 9 स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जोरा  स्थित कैलाशकांत हॉस्पिटल पर  तत्काल 3000 रूपए का जुर्माना लगाया। साथ ही प्रबंधन को भविष्य के लिये स्पष्ट चेतावनी भी  दी । यह कार्रवाई अस्पताल के कचरे में मेडिकल वेस्ट मिलाकर सफाई मित्र को  देने की  जनशिकायत पर स्थल निरीक्षण के दौरान सही मिलने पर की गई।  जोन कमिश्नर  संतोष पाण्डेय के नेतृत्व में प्रभारी जोन स्वास्थ्य अधिकारी जयनन्दन डहरिया  एवं स्वच्छत्ता पर्यवेक्षक भोला तिवारी की उपस्थिति में यह कार्रवाई की ।


अन्य पोस्ट