रायपुर

निगरानी बदमाश ने तलवार से काटा केक
26-Aug-2023 6:27 PM
निगरानी बदमाश ने तलवार से काटा केक

छत्तीसगढ़ संवाददाता

रायपुर, 26 अगस्त। लाखेनगर, इदगाहभाठा के पास आधी रात शहर के निगरानीशुदा बदमाश मोहसिन के जन्मदिन का तलवार से केक काटने का वीडियो वायरल हो रहा है। शनिवार को मनाए इस जश्र में शहरभर के निगरानी बदमाश तलवार, तमंचा लहराकर धार्मिक नारेबाजी करते रहे। ईदगाहभाठा के बीच सडक़ हुए इस जश्न के बाद आसपास के लोग दहशत में है। वहीं पुलिस वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में नहीं दिख रही है। यह इलाका आजाद चौक थाना का बताया गया है।

जानकारों का कहना है कि कल देर रात मोहसिन और उसके निगरानी शुदा साथी उसके जन्मदिन के लिए सडक़ पर इकटठा हुए दर्जनों बदमाश बीच सडक़ तलवार, तमंचा, चाकू लेकर हुड़दंग करने लगे। जिसका किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल से वीडियो भी बनाया और उसे वायरल भी किया।

बताया जा रहा है कि इन बदमाशों का किसी बड़े गिरोह का संरक्षण मिल रहा है। इस वजह से पुलिस भी इन पर कार्रवाई करने से कतरा रही है। मोहसिन के खिलाफ पहले भी तलवार,चाकूबाजी और आर्मस् के अपराध दर्ज हंै।

प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए निर्वाचन आयोग शहर में सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाने में लगी है। जिले के कलेक्टर और पुलिस अधिकारियों से बैठके कर रही है। और यहां बदमाश कानून से बेखौफ घूम रहे हैं। धार्मिक नारेबाजी कर धार्मिक सौहाद्र बिगाडऩे का काम कर रहें हैं। पुलिस कार्रवाई करने से कतरा रही है।


अन्य पोस्ट