रायपुर
छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 26 अगस्त। छत्तीसगढ़ हेल्थ फेडरेशन के बैनर तले छठवे दिन भी पूरे प्रदेश में 40 हजार डॉक्टर ,नर्सेस ,ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक हड़ताल पर रहे। नवा रायपुर के तूता धरना स्थल में जुटे इन कर्मियों ने मानव श्रृंखला बनाकर एकजुटता दिखाई । आज के लिए तय किया गया जेल भरो आंदोलन सोमवार के लिए टाल दिया गया है।। ,5 सूत्रीय मांगो के लिए शासन के खिलाफ आंदोलन मांगे पूरी होने तक जारी रहेगा। फेडरेशन की मुख्य मांगो में वेतन विसंगति , कोरोना भत्ता ,अतिरिक्त कार्य दिवस अवकाश स्वीकृति ,आईएचपीएस सेटअप के तहत भर्ती स्वीकृति , अस्पतालों में डॉक्टरों ,नर्सो पर होने वाली हिंसात्मक गतिविधियों पर रोक लगाना शामिल ह। फेडरेशन के नेता डॉ इकबाल हुसैन व टार्जन गुप्ता डॉ रीना राजपूत, श्रीमती देबाश्री साव, श्रीमती सुमन शर्मा, डॉ वी . के पेगवार ,डॉ कमलेश इजरदार के साथ हजारों ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक ,चिकित्सक नर्सिंग संवर्ग शामिल है। आईटी सेल प्रभारी सुरेश पटेल व सह प्रभारी संतलाल साहू ने दी है। आज इस छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य फेडरेशन की हड़ताल का समर्थन करने
दिल्ली से आम आदमी पार्टी के विधायक एवम छग के प्रभारी संजीव झा, जिला सचिव विजय कुमार झा, उत्तम जायसवाल, नंदन सिंह आदि तूता पहुंचे। संजीव झा ने आप की सरकार बनने पर उनकी मांगे पूरी करने का भरोसा दिलाया।


