रायपुर
सिंधी समाज ने भाजपा से मांगा चार टिकट
26-Aug-2023 6:24 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 26 अगस्त। विधानसभा चुनाव में टिकट को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व पर सामाजिक दबाव बढऩे लगा है। सिंधी समाज के दिग्गज नेताओं के बीच रस्सा-कशी बढ़ गई है। शंकर नगर सिंधी पंचायत और सिंधु सभा के प्रतिनिधियों ने पूर्व सीएम रमन सिंह से मुलाकात कर कम से कम दो टिकट समाज को देने की मांग की है।
सिंधी समाज कई युवा नेता भी दावेदार के रूप में सामने आए हैं। मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी ने तो अपने होर्डिंग रायपुर उत्तर क्षेत्र में लगवा दिया है। इनके अलावा सतीश छुगानी और ललित जैयसिंघ भी प्रयासरत हैं। वहीं पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी के साथ चेम्बर अध्यक्ष अमर पारवानी के नाम की भी चर्चा है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


