रायपुर
छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 26 अगस्त। पूर्व मंत्री व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश मूणत रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र की जनता के साथ 27 अगस्त को भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन किया है। इस कांवड़ यात्रा में करीब 25 हजार शिवभक्त कावड़ में गंगा जल और छत्तीसगढ़ की सभी प्रमुख नदियों का जल लेकर राजधानी के महादेव घाट स्थित बाबा हटकेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक करेंगे।
श्री मूणत ने बताया कि कांवड़ यात्रा की शुरुआत गुढिय़ारी स्थित मारुति मंगलम भवन से शुरू होगी। यहां से पवित्र गंगाजल भरकर से हजारों की संख्या में कांवड़ यात्रा की शुरुवात होगी, यह यात्रा गुढिय़ारी से प्रात: 9:00 बजे पहाड़ी चौक कर्मा चौक तेलघानी नाका ब्रिज संत कबीर चौक अग्रसेन चौक सारथी चौक लाखे नगर चौक सुंदर नगर चौक होते हुए रायपुर महादेव घाट पहुचेंगी और फिर सभी श्रद्धालु एक एक कर जलाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लेंगे। उन्होंने क्षेत्र की जनता से आग्रह किया है कि इस भव्य कांवड़ यात्रा में बढ़ चढक़र शामिल हो और भगवान भोलेनाथ का आशिर्वाद प्राप्त करे।


