रायपुर
209 यात्रियों को लेकर डेढ़ घंटे तक प्लेन लखनऊ के उपर उड़ता रहा...!
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर,25 अगस्त। शाम 6.40 बजे दिल्ली से रायपुर के लिए टेक आफ किए इंडिगो के 6ई 859 बोइंग ए-321 को टेक्निकल समस्या के कारण लखनऊ में एमर्जेन्सी लैंडिंग करनी पड़ा। इसमें 205 यात्री और 7 क्रू मेंबर सवार थे। इसे रात 8 बजे रायपुर लैंड करना था। उसके बाद इंडिगो ने वैकल्पिक व्यवस्था कर रात 11.45 बजे सभी यात्रियों को रायपुर लाया।
इसे कल पीआईसी (प्लाइट इन कमान) आरोही शास्त्री और कैप्टन अभिमन्यु मल्होत्रा उड़ा रहे थे। इनमें से आरोही बेहद अनुभवी पायलट में गिनी जाती है । वहीं कैप्टन अभिमन्यु भी बोइंग संचालन का अनुभव रखते हैं लेकिन कल इनमें से एक एन्युअल लाइसेंस रिसेंसी चैक की उड़ान पर था। इसलिए इसे पूरी तरह से टेक्निकल समस्या माना जा रहा है। वहीं इस फ्लाइट में सवार यात्रियों ने दैनिक छत्तीसगढ़ को बताया कि पहले फ्लाइट बहुत बाउंस हुई। जहाज के इंजन मे यह समस्या आने पर पायलट्स बड़ी कठिनाई और रिस्क लेकर फ्लाइट लैंड कराने में सफ़ल रहे। उस वक्त प्लेन में 205 यात्री और 7 पायलट,एयर होस्टेस सफर कर रहे थे। लैंडिंग से पहले प्लेन करीब डेढ़ घंटे तक लखनऊ के उपर उड़ता रहा। इसे लेकर प्लेन के क्रू मेंबर्स ने कोई उद्घोषणा भी नहीं की। कोई कुछ बता नहीं रहा था। और हवा में उड़ते यात्रियों की जान सांसत में फंसी हुई थी। अंतत: करीब पौने नौ बजे लैंड कराने में सफल रहे तब जान में जान आई। बताया गया है कि दूसरा जहाज वी टी आईएमएन ए-321 बोइंग भेजकर यात्रियों को रात 11.45 बजे रायपुर लाया जा रहा है। यह इंडिगो के जहाज के पूरी तरह से खराब होने की भी बात कही जा रही है।तकनीकी गड़बड़ी क्या आई इसे लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई ।इंडिगो सूत्रों के अनुसार यह बोइंग पूरी तरह से एयर वर्दी(उड़ान के उपयुक्त) था। लेकिन हवा में इंजिन में गड़बड़ी अबूझ पहेली बनी हुई है। जहाज को आज लखनऊ में पूरी इंजीनियरिंग चेक किया जा रहा है ।
लारेंस का कहना इंडियो अपने जहाजों की फिटनेस चेक कराएं
रायपुर आ रहे मसीही समाज डायसिस के सचिव नितिन लॉरेंस ने कहा है कि इंडिगो के सभी फ्लाइट के फिटनेस और फ्लाइट चलने योग्य है कि नहीं इसकी जांच करवाना चाहिए। इंडिगो प्रबंधन यात्रियों के जान से खिलवाड़ कर रहा इस विषय को संज्ञान मे अवश्य लेना चाहिए।इससे पहले भी उन्हें इंडिगो फ्लाइट में 3 बार ऐसी ही दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। रात 9.30 बजे पहले बताया गया कि मुंबई जाने वाले एक अन्य प्लेन से यात्रियों को रायपुर भेजा जा रहा है । इधर आज रायपुर एयरपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार रात 11.45 बजे ए-321 बोइंग से सभी यात्री रायपुर पहुँचे। इस दिक्कत की वजह से रात 8 बजे 6,ई 859 से दिल्ली जाने वाले सौ से अधिक यात्रियों को भी माना में लंबा इंतजार करना पड़ा।



