रायपुर

चुनाव से पहले नियमितीकरण कठिन-टीएस
24-Aug-2023 8:29 PM
चुनाव से पहले नियमितीकरण कठिन-टीएस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 24 अगस्त। संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण को लेकर उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान सामने आया है. सिहंदेव ने कहा, चुनाव से पहले नियमितीकरण कठिन लग रहा है. मैं जरूर घोषणा पत्र में रखा था, लेकिन दिक्कत आ रही है. ईडी की कार्रवाई पर उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा, ईडी कैसा व्यवहार कर रही है? ईडी क्या संदेश देना चाहती हैं? कांग्रेस अधिवेशन में ईडी कार्रवाई करे, मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर कार्रवाई करे, भाजपा कांग्रेस को दबाना चाहती है. कांग्रेस का मनोबल तोडऩा चाहते हैं. रूटीन एक्टिविटी करिए जो भी जानकारी है एक्शन लीजिए कौन आपत्ति करेगा. सिंहदेव ने कहा, महादेव एप संज्ञान में आते ही छत्तीसगढ़ सरकार ने एक्शन लिया. बचाने का कोई सवाल नहीं, गलत हो रहा है तो कार्रवाई करें. जब कांग्रेस टिकट के रूरु्र सिलेक्शन की प्रक्रिया कर रही है तो आप क्या करना चाह रहे हो?

घोषणा पत्र समिति की कल बैठक

रायपुर, 24 अगस्त। प्रदेश कांग्रेस के चुनाव समिति की बैठक शुक्रवार को दोपहर एक बजे से राजीव भवन में रखी गई है। समिति के अध्यक्ष वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने सभी सदस्यों को सूचित कर आमंत्रित किया है।

 माला कार को रायगढ़ ग्रामीण जिला कांग्रेस की भी जिम्मेदारी

रायपुर, 24 अगस्त। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज  सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरूण मालाकार को जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ग्रामीण के संगठनात्मक कार्यों के सुचारू संचालन की जिम्मेदारी  दी है।


अन्य पोस्ट