रायपुर

शाम 7 बजे तक 16 जिलों में बारिश !
24-Aug-2023 8:28 PM
शाम 7 बजे तक 16 जिलों में बारिश !

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 24 अगस्त। अगले तीन घंटों में राजधानी समेत प्रदेश के 16 जिलों में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं प्रदेश में कल दिनांक 25 अगस्त को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटें पडऩे की संभावना है । प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की भी संभावना है।

मानसून द्रोणिका का पश्चिमी छोर सामान्य स्थिति से उत्तर की ओर है तथा अगले 6 7 दिनों तक ऐसी स्थिति में बने रहने की संभावना है,जबकि   पूर्वी छोर पटना, देवघर, डायमंड हार्बर और उसके बाद दक्षिण पूर्व की ओर पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तक विस्तारित है।

एक द्रोणिका उत्तर पूर्व उत्तर प्रदेश से पूर्वी असम तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।  एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर 3.5 किलोमीटर से 7.6 किलोमीटर तक विस्तारित है।


अन्य पोस्ट