रायपुर

पेंगोलिन को आठ लाख में बेचने ग्राहक तलाश रहा था, गिरफ्तार
22-Aug-2023 5:16 PM
पेंगोलिन को आठ लाख में बेचने  ग्राहक तलाश रहा था, गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
रायपुर, 22 अगस्त। 
जीवित वन्यजीव सालखपरी (पेंगोलिन)  को पकड़ घर में छिपा कर रखा फिर बेचने की फिराक मे ग्राहक की तलाश कर रहा सतीश उर्फ परदेशी पारधी को पुलिस ने गिरफ्तार। आरोपी के कब्जे से जीवित वन्यजीव नर सालखपरी (पेंगोलिन) को जब्त किया है। 15 किलो वजनी इस वयस्क पेंगोलिन की कीमत 8 लाख बताई जा रही है। आरोपी के विरूद्ध थाना खरोरा में धारा 09, 39, 51, 52 वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम 1977 का अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई।

खरोरा पुलिस ने बताया कि  मुखबीर की सूचना पर  ग्राम बुड़ेनी निवासी एक व्यक्ति अपने घर में जीवित सालखपरी (पेंगोलिन) रखा है। जिसे बिक्री करने ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिसपर खरोरा पुलिस ने सतीश उर्फ परदेशी पारधी निवासी ग्राम बुड़ेनी को पकड़ा। उसके घर की तलाशी लेने पर कमरे में जीवित वन्यजीव सालखपरी (पेंगोलिन) होना पाया। जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें जीवित (पेंगोलिन) वजन लगभग 15 किलोग्राम कीमत लगभग 8लाख रूपए को जब्त कर धारा 09, 39, 51, 52 वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम 1977 के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।


अन्य पोस्ट