रायपुर
निगम स्वच्छता सर्वेक्षण पर ऑनलाइन फीडबैक ले रहा
22-Aug-2023 5:11 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 22 अगस्त। निगम स्वास्थ्य विभाग एवं स्वच्छ भारत मिशन शाखा की ओर से स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए फीड संग्रहण का अभियान चलाया जा रहा है। सभी कॉलेजों के छात्र-छात्राओं, वरिष्ठ नागरिकों, महिला स्वसहायता समूहों की सदस्यों कॉलोनियों के रेसीडेंस वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों से लिया जा रहा है। सभी राजधानीवासियों से अधिक से अधिक संख्या में ऑनलाइन फीडबेक देने का आग्रह किया है। इसके लिए अपने मोबाइल पर रायपुर शहर के स्वच्छता एप्प को प्ले स्टोर से डाउनलोड कर मोबाइल नम्बर पर आये ओटीपी के साथ ऑनलाइन फीडबेक सबमिट करना होगा। महापौर एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष नागभूषण राव, आयुक्त मयंक चतुर्वेदी ने रायपुर शहर को राष्ट्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में श्रेष्ठ रेंकिंग दिलवाने सहभागिता दर्ज करवाने का आव्हान किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


