रायपुर
प्रदेश प्रभारी मौजूद रहे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 22 अगस्त। सतनामी समाज के गुरु बालदास साहेब ने मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए। इस मौके पर सतनामी समाज के कई प्रमुख नेताओं के अलावा जनपद सदस्यों ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
सतनामी समाज के गुरु बालदास पिछले चुनाव से पहले कांग्रेस में शामिल हो गए थे। भाजपा के बड़े नेताओं की पहल पर वो भाजपा में शामिल होने के लिए तैयार हो गए। मंगलवार को प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह, सांसद सुनील सोनी और अन्य प्रमुख नेता मौजूद थे।
गुरु बालदास के साथ पुत्र खुशवंत दास साहेब, असंभदास, द्वारिकादास साहेब, सौरभदास, श्रीमती गुरु लक्ष्मी डहरिया, नगर पालिका अध्यक्ष देवराज जांगड़े, जनपद सदस्य दिनेश्वरी यशवंत टंडन, और विनोद साहू ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर हजारों लोग मौजूद थे।


