रायपुर
पेंशनर्स 4 फीसदी डीआर का स्वागत न करें, कोई एहसान नहीं कर रही सरकार- वीरेंद्र
22-Aug-2023 2:44 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 22 अगस्त। शिवराज केबिनेट ने आज मध्यप्रदेश के पेंशनरों और परिवार पेंशनर्स को जुलाई 23 से 4 फीसदी महंगाई राहत देने का निर्णय लिया है।अब इसी सप्ताह छत्तीसगढ़ सरकार से भी जारी हो जायेगा। यह जानकारी देते हुए पेशनर्स महासंघ के महामंत्री वीरेंद्र नामदेव ने कहा है किएरियर के बिना 4त्न महंगाई राहत का कोई भी पेंशनर संगठन स्वागत न करें। क्योंकि सरकार कोई एहसान नहीं कर रही है।हमारे पेंशनर्स साथी बहुत जल्दी खुश होकर स्वागत- आभार के समाचार छपवाने में लग जाते हैं। बल्कि समाचार में नाराजगी जाहिर करें कि हर किश्त देर से देते हैं और एरियर हजम कर जाते हैं। अब हमें धारा 49 विलोपित करने की मांग पर छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश के पेंशनर्स संघ को अपने अपने हिसाब से प्रयास करना चाहिए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


