रायपुर

लैलूंगा से साय की दावेदारी, राजधानी तक हलचल
22-Aug-2023 2:42 PM
लैलूंगा से साय की दावेदारी, राजधानी तक हलचल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
लैलूंगा/रायपुर
। बीती एक मई को ही में भाजपा से कांग्रेस ने प्रवेश करने वाले सीएसआईडीसी अध्यक्ष और बड़े  आदिवासी  नेता डॉ नंदकुमार साय ने भी अपनी दावेदारी पेश कर दी है। नंदकुमार साय ने कांग्रेस से  लैलूंगा विधानसभा सीट से अपनी दावेदारी पेश की है।डॉ. नंद कुमार साय ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी को दावेदारी का आवेदन सौंप दिया है। डॉ. नंदकुमार साय के कांग्रेस में प्रवेश करते ही चर्चा होने लगी थी कि आखिर नंद कुमार साय किस विधानसभा सीट से अपनी दावेदारी पेश करेंगे। वहीं अब उन्होंने अपनी मंशा साफ कर दी है कि वह लैलूंगा सीट से चुनाव लडना चाहते हैं।नंद कुमार साय आदिवासी समाज के  बड़े नेता हैं और आदिवासी इलाकों में उनकी अच्छी खासी पकड़ है।

भाजपा से लोस,रास सांसद और नेता प्रतिपक्ष रहे साय की सीएम भूपेश बघेल से काफी निकटता है । वहीं पीसीसी चीफ दीपक बैज ने दो दिन पहले ही कहा था कि दूसरे दलों से आए नेताओं और कांग्रेस प्रवेश करने वाले रिटाय़र्ड अफसरों को टिकट नहीं मिलेगी। इसे देखते हुए साय की किस्मत भविष्य के गर्भ में है।

कांग्रेस में कैसी स्थिति है साय को दिख रहा होगा- नितिन

साय के दावेदारी को लेकर भाजपा के सह प्रभारी  नितिन नबीन ने कहा उनके (साय) जैसे बड़े नेता को भाजपा में बहुत सम्मान दिया।आज उन्हें पहली पंक्ति में बैठने की जगह नहीं मिल रही।कांग्रेस में बड़े नेताओं की क्या स्थिति उन्हे यह तो दिख ही रहा होगा ।उन्हें आवेदन देना पड़ रहा है।भाजपा में तो उन्हें आवेदन देने की भी जरूरत नहीं पड़ती थी।

साय की भाजपा से ज्यादा सम्मान कांग्रेस में - बैज 

साय को लेकर नितिन नबीन के बयान पर दीपक बैज ने कहा कि नंद कुमार साय वरिष्ठ नेता है भाजपा से ज्यादा उनका सम्मान कांग्रेस में हैं।कांग्रेसी उनका सम्मान करते हैं ।आवेदन देना है तो ब्लॉक में जाना ही पड़ेगा ।खुद मुख्यमंत्री भी गए थे इसमें कोई छोटा या बड़ा नहीं।
 


अन्य पोस्ट